दंतेवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, चार भोजनालयों और कैफे का निरीक्षण; संचालकों को दिए सख्त निर्देश

‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत रसोई की साफ-सफाई से लेकर पानी की गुणवत्ता तक की होगी निगरानी

दंतेवाड़ा, 18 नवंबर 2026। आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ के तहत की गई इस कार्रवाई में भोजनालयों और कैफे में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों की जांच की गई। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान दंतेवाड़ा के मेसर्स दुर्गा मारवाड़ी भोजनालय, मेसर्स हरिओम मारवाड़ी भोजनालय, मेसर्स राजस्थान भोजनालय और हॉस्पिटल रोड स्थित मेसर्स एचएम कैफे का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संचालकों को रसोईघर और परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने तथा खाद्य पंजीयन प्रमाणपत्र को प्रतिष्ठान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

रसोई की स्वच्छता के साथ कर्मचारियों की सेहत पर भी जोर

विभाग ने प्रतिष्ठानों में काम करने वाले खाद्य संचालकों का चिकित्सकीय स्वस्थता प्रमाणपत्र उपलब्ध रखने को कहा है। वहीं भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान कर्मचारियों के लिए दस्ताने और एप्रन का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच कराकर जल परीक्षण रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।

उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना अभियान का उद्देश्य

इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से नियमों का गंभीरता से पालन करने और अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *