ट्रेन आउटर पर खड़ी रही, जनरेटर का डीजल चुरा ले गया गैंग; 21 कैन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर, 14 नवंबर 2026। सहारनपुर में खड़ी ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। नागल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 960 लीटर डीजल, 21 कैन और चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह स्टेशन के आउटर पर खड़ी ट्रेनों को निशाना बनाता था। आरोपी जनरेटर से डीजल निकालकर कैनों में भरते और पिकअप वाहन से ले जाते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सरसावा क्षेत्र के पिलखनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से भी डीजल चोरी करने की बात बताई है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *