राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, बस्तर के शांतिपूर्ण चुनावों की रणनीति पर सौंपी बुकलेट

रायपुर, 14 नवंबर 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात 11 नवंबर 2026 को हुई, जिसमें देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद रहे।

इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक विशेष बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान सामने आई चुनौतियों और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीतियों का उल्लेख किया गया है।

बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनावों का शांतिपूर्ण संपन्न होना महत्वपूर्ण रहा। इसी अनुभव और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियों की जानकारी इस बुकलेट के माध्यम से राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *