महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर, 19 अगस्त 2026। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया।

वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से रायगढ़ को कला साधना की विशिष्ट पहचान मिली और रायगढ़ घराने ने शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य के क्षेत्र में देश-विदेश में विशेष स्थान बनाया।

उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। उनका समर्पित जीवन आज भी कलाकारों और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री  चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *