जगदलपुर, 14 जनवरी 2026/ जिले में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस. ने मंगलवार को आस्था सभाकक्ष में जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निराकरण, नो-मैपिंग मतदाताओं की स्थिति, तथा लॉजिकल विसंगतियों को शीघ्र दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर हरिस एस. ने निर्देश दिए कि नोटिस जारी करने के पश्चात संबंधित मतदाताओं को न्यायसंगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित जिले में पदस्थ समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026।महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करंदोला में संचालित संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र अब एक […]
जगदलपुर | 28 जनवरी 2026जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में बुधवार को आयोजित ‘बस्तर पण्डुम’ सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की मौलिक प्रतिभाओं के […]
बेंगलुरु/कैलिफोर्निया: अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के युवा छात्र साकेत श्रीनिवासैया पिछले पांच दिनों से लापता हैं। वे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और […]