जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2026। बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित संजय मार्केट के सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय मार्केट के सुलभ शौचालय के पास एक युवक के चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान सोम कुमार नाग (25 वर्ष), निवासी कालीपुर अटल आवास, धरमपुरा, जगदलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
बस्तर पुलिस के अनुसार, जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।