सेवा संकल्प अभियान: धरमपुर में आयुष शिविर, 57 मरीजों को मिला उपचार

सूरजपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम धरमपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 57 मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

शिविर में ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही, लोगों को आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन का प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और स्वास्थ्य संवर्धन के साथ रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *