जगदलपुर, 25 सितंबर 2026। बस्तर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही अत्यधिक वर्षा और नदी-नालों के उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बस्तर जगदलपुर की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार 26 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश की जानकारी देने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।