उत्तराखंड 13नवंबर2026/भगवान केदारनाथ की शीतकालीन यात्रा की धार्मिक परंपरा के तहत बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के अगले पड़ाव की तैयारी की जा रही है। गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर ले जाने की तैयारी है।
आज 13 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी डोली गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर से ऊखीमठ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। इस यात्रा के ऊखीमठ पहुंचने पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान से डोली की स्थापना की जाएगी।
छह महीने तक यहीं होंगे बाबा केदार के दर्शन
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। अब सर्दियों के दौरान बाबा केदार की पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होगी। अगले लगभग छह महीने तक श्रद्धालु यहीं बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
इस धार्मिक परंपरा के साथ केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजा की शुरुआत होगी। बाबा केदार की पंचमुखी डोली की यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है।
केदारनाथ से ऊखीमठ तक बाबा केदार की यात्रा, आज ओंकारेश्वर मंदिर में विराजेंगे भोलेनाथ