दीपावली पर CISF ने बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को कंबल और कपड़े देकर पेश की मानवता की मिसाल

नगरनार10नवंबर2026/ दीपावली के पावन अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। एनएमडीसी नगरनार की सुरक्षा में तैनात CISF के अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और परिवारों को कंबल एवं कपड़े वितरित किए।

यह सेवा कार्यक्रम CISF कमांडेंट राघवेंद्र सिंह एवं उप कमांडेंट सनीश एम. के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत नगरनार, कस्तूरी और चौक बड़ा धनपूंजी के जरूरतमंद लोगों को सहायता सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। दीपावली के अवसर पर मिली इस सहायता से जरूरतमंद परिवारों में खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने CISF के अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।

CISF की इस पहल ने सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया कि त्योहारों की खुशियां तब और खास हो जाती हैं, जब उन्हें जरूरतमंदों के साथ साझा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *