EVM कांड या हादसा? कोलकाता में 4,000 वोटिंग मशीनें आग में खाक, उठे बड़े सवाल!

12जून2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राजधानी कोलकाता के अलीपुर स्थित दक्षिण 24 परगना जिला परिषद भवन में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs) जलकर नष्ट हो गईं। ये मशीनें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की गई थीं और लगभग 10 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित बताई जा रही हैं।
घटना को और रहस्यमय बनाता है आग का फैलने का तरीका। राज्य के अग्निशमन मंत्री ने बताया कि आग निचली मंजिलों से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों तक पहुंची, जबकि बीच की कुछ मंजिलें प्रभावित नहीं हुईं। इस असामान्य पैटर्न ने साजिश और तोड़फोड़ की आशंकाओं को जन्म दे दिया है।
मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फॉरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
चुनावों के बाद ईवीएम के बड़े पैमाने पर नष्ट होने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? इसका जवाब अब जांच रिपोर्ट ही दे पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *