जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2026। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने सभी कार्य पूरी सजगता और ईमानदारी के साथ जनहित में करेंगे तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त, वरिष्ठ निज सहायक हरेन्द्र जोशी सहित कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।