सूरत।7नवंबर2026/ दीपावली के अवसर पर सूरत के कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने करीब 20 कर्मचारियों को एक लाख रुपये से अधिक का नकद बोनस देकर उनकी दिवाली खुशियों से भर दी।
खास बात यह रही कि व्यापारी ने 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोटों के बंडलों से पूजा की थालियां सजाईं और उन्हें कर्मचारियों को भेंट किया। इस अनोखे अंदाज में मिली दिवाली की सौगात से कर्मचारी भी काफी खुश नजर आए।
व्यापारी का उद्देश्य था कि उनके कर्मचारी और उनके परिवार भी दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम से मना सकें। उनकी इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।