वन मंत्री केदार कश्यप ने ऑनलाइन स्व-गणना कर दिया जागरूकता का संदेश

जगदलपुर, 28 अप्रैल 2026।
वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने निवास पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरकर नागरिकों को प्रेरित किया। इस पहल के जरिए उन्होंने आमजन को भी डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना जानकारी दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मंत्री कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, जिससे सरकार को जनसंख्या, सामाजिक संरचना और आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना व्यवस्था नागरिकों को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी विकल्प प्रदान करती है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य की योजनाएं और नीतियां सटीक आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकें। केदार कश्यप ने इसे जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *