28अप्रैल 2026
कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। शादी समारोह में शामिल होने अपनी सहेलियों के साथ जंगल के रास्ते जा रही 14 वर्षीय योगेश्वरी पोटाई पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले धनोरा स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
योगेश्वरी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में खुशियों की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।