जमीन के लिए रिश्ते हुए तार-तार! दो बेटों ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर लाठियों से पीटा, VIDEO वायरल

पुणे: 2सितम्बर 2026/महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में जमीन के विवाद को लेकर एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो बेटों ने अपने ही बुजुर्ग पिता की सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमीन विवाद में पिता पर बरसीं लाठियां

वायरल वीडियो इंदापुर के सलीम लॉन्स इलाके के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को दो युवक लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि पीड़ित की पहचान तुकाराम किसन राउत के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की बिक्री को लेकर शुरू हुआ था। इसी विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों बेटों ने बीच सड़क पर अपने पिता पर हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मारपीट के बाद पीड़ित तुकाराम राउत ने इंदापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उनके दोनों बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी आक्रोश है। जिस पिता के सहारे बच्चे बड़े होते हैं, उसी पिता के साथ सड़क पर इस तरह की मारपीट ने रिश्तों और संपत्ति विवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *