जगदलपुर, 28 अप्रैल 2026।
तली मारेंगा निवासी मालती मौर्य को इलाज के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह और बस्तर कलेक्टर व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष आकाश छिकारा ने मालती मौर्य को 15 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
आर्थिक सहायता मिलने पर मालती मौर्य और उनके परिवार ने प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार जताते हुए इसे कठिन समय में बड़ी राहत बताया।
रेडक्रॉस सोसाइटी ने बढ़ाया मदद का हाथ, मालती मौर्य को मिली उपचार हेतु आर्थिक सहायता