छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे मोहला-मानपुर क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों के संकेत मिले हैं। सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुख्यात कमांडर हिड़मे और मंगेश से जुड़े नक्सली कैडर जंगल इलाके में मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर जवानों ने कोहका-आमपायली के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही नक्सली मौके से भाग निकले।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को एक INSAS रायफल, 15 जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट के पुख्ता संकेत मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वे यहां सक्रिय थे और किसी बड़ी योजना की तैयारी में हो सकते थे।
फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है और संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लगातार दबाव बनाए रखने के लिए ऑपरेशन और तेज किए जाएंगे।
हिड़मे-मंगेश गैंग की मौजूदगी से हड़कंप, जवानों की आहट मिलते ही जंगल से भागे नक्सली — INSAS रायफल और कारतूस बरामद