चॉकलेट का लालच, फिर दरिंदगी की हद—4 साल की मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या

18मार्च2026

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी, जो बच्ची के घर के पास ही रहता था, उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी भी उनके साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा।
थोड़ी दूरी पर बच्ची का शव मिला, जिसे पत्थर से कुचल दिया गया था। पोस्टमार्टम में बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान और क्रूरता के प्रमाण मिले, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस दर्दनाक वारदात ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मासूमों की सुरक्षा को लेकर अभी भी कितनी बड़ी चुनौती सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *