उत्तराखंड7नवंबर2026/ दीपावली के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार में फूलों की ऐसी खूबसूरत सजावट की गई है, जिसने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाबा केदार के गर्भगृह तक आकर्षक पुष्प सज्जा की गई है।
इस विशेष सजावट के लिए करीब 18 से 20 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दीपावली के इस विशेष अवसर पर धाम की मनमोहक छटा भक्तिमय वातावरण को और भी खास बना रही है।