458 एकड़ में फैली गांजे की खेती का सफाया, 1.37 लाख किलो से ज्यादा पौधे नष्ट; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

अरुणाचल प्रदेश 7नवंबर2026/राज्य में अवैध नशे की खेती के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम कामेंग जिले में संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाकर करीब 458 एकड़ में फैली गांजे की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान खेतों में लगे 1.37 लाख किलो से अधिक गांजे के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया। बड़े क्षेत्र में फैली अवैध खेती के खिलाफ चलाए गए इस अभियान को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे की खेती के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *