राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक की मौत

दन्तेवाड़ा 10सितंबर 2026/बचेली में राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। घटना 9 सितंबर को सीआईएसएफ कैंप बचेली के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन क्रमांक-03 में हुई।

जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक दत्तात्राया, निवासी अहिल्यानगर, महाराष्ट्र, एके-47 रायफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान रायफल से अचानक दो राउंड फायर हो गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक का शव एनएमडीसी बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की वास्तविक वजह जांच, एफएसएल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *