समय पर खाद मिली, खिल उठीं किसान गेंद लाल की उम्मीदें, खरीफ खेती ने पकड़ी रफ्तार

रायपुर, 13 जुलाई2026/ खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन के प्रयास अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली के किसान गेंद लाल को सहकारी समिति सलोनी से समय पर आवश्यक उर्वरक मिलने से खेती की तैयारियां बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई हैं।

किसान गेंद लाल ने बताया कि उन्हें पात्रता के अनुसार 6 बोरी यूरिया, 3 बोरी डीएपी, 2 बोरी सुपर फॉस्फेट और 1 बोरी पोटाश उपलब्ध कराया गया। समय पर खाद मिलने से उन्होंने बुवाई और फसल प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है, जिससे इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि पहले खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में चिंता रहती थी, लेकिन इस वर्ष सहकारी समिति में पर्याप्त भंडारण और सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

जिले में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में उर्वरकों के भंडारण और वितरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका लाभ किसानों को समय पर मिल रहा है, जिससे खेती के कार्यों में तेजी आई है और किसानों का सहकारी व्यवस्था व प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *