अपनों से दूर सरहद पर दिवाली की रोशनी, LoC पर तैनात जवानों ने यूनिट में मनाया रोशनी का पर्व

जम्मू-कश्मीर 9नवंबर2026/देशभर में जहां लोग दिवाली का त्योहार अपने परिवार और करीबियों के साथ खुशियां बांटकर मना रहे हैं, वहीं देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने घर से दूर रहकर दिवाली मनाई।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात सेना के जवानों ने अपनी यूनिट्स के भीतर दीपावली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और रोशनी के इस त्योहार को यादगार बनाया।

त्योहार के मौके पर भी जवान अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। देश की सुरक्षा के लिए परिवार से दूर तैनात इन सैनिकों का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। जहां देश दीपों से जगमगा रहा है, वहीं सरहद पर तैनात जवान देश की सुरक्षा का संकल्प निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *