पटाखों की चिंगारी से टीवीएस शोरूम में लगी भीषण आग, कई दोपहिया वाहन जलकर खाक

महाराष्ट्र के नागपुर में सावरकर नगर की घटना, आग की चपेट में आया शोरूम का निचला हिस्सा, लाखों के नुकसान की आशंका

महाराष्ट्र 9नवंबर 2026/नागपुर में एक टीवीएस शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।  8नवंबर को सावरकर नगर में देव नगर चौक के पास स्थित साईं डायनेमिक्स टीवीएस शोरूम की है। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में रखे कई दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोरूम के शेड में पटाखों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम के निचले हिस्से तक फैल गई। इससे परिसर में काफी नुकसान हुआ है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *