48 दिन बाद फिर कोर्ट पहुंचीं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह, त्विषा शर्मा मौत मामले में आज जमानत पर बड़ा फैसला!

21जुलाई2026

भोपाल। चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत की मांग की है। करीब 48 दिनों से न्यायिक हिरासत में बंद गिरिबाला सिंह की ओर से भोपाल जिला अदालत में नई जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह को जिला अदालत से जमानत मिल गई थी, लेकिन मृतका के परिजनों की चुनौती पर हाई कोर्ट ने 27 मई को वह जमानत रद्द कर दी थी।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने 28 मई को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की और बाद में 2 जून को उन्हें तथा समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब एक बार फिर दाखिल की गई जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मामला संवेदनशील होने के कारण अदालत के फैसले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *