गांधी जयंती पर नगरनार में CISF ने चलाया स्वच्छता अभियान, जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश

जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार की ओर से ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान CISF के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट सनिश एम. सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों और अधिकारियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। साथ ही लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाना जरूरी है। CISF की इस पहल में अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *