जमशेदपुर। 10सितम्बर 2026/हिमांशु सिंह हत्याकांड के मामले में आरोपी डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद की जमानत अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी। आरोपी की ओर से अधिवक्ता बलाई पंडा ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। अधिवक्ता के अनुसार, अदालत ने मामले की केस डायरी और निचली अदालत का रिकॉर्ड मंगाया है। दोनों रिकॉर्ड अदालत में पेश किए जाने के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। विजय महानंद को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया था। अब 11 सितंबर को होने वाली सुनवाई में अदालत जमानत अर्जी पर क्या फैसला देती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
हिमांशु सिंह हत्याकांड: डीडी बार मैनेजर की जमानत पर 11 सितंबर को सुनवाई