6जून2026
पटना। बिहार सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद दोनों नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद लालू-राबड़ी ने अपने आवास पर तैनात शेष सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती करते हुए Z+ सुरक्षा हटा ली थी। इसके बाद शनिवार को लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने आवास पर मौजूद सभी सुरक्षा कर्मियों को हटाने का निर्णय लिया। इस कदम के बाद अब दोनों नेताओं के सरकारी आवास पर पहले जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहेगी।
राजनीतिक गलियारों में लालू-राबड़ी के इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा हटाने और फिर स्वयं शेष सुरक्षाकर्मियों को लौटाने के इस कदम को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। RJD नेताओं का कहना है कि यह फैसला सरकार के रवैये के विरोध में लिया गया है, जबकि विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इसे लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है।