जगदलपुर, 06 जून 2026। “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर रविवार 7 जून को जगदलपुर में “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे लालबाग मैदान से होगी। साइकिल रैली कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक (होटल ग्रैंड शिल्पी रोड), पंच चौक और सर्किट हाउस रोड से होकर पुनः लालबाग मैदान में समाप्त होगी।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फिटनेस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पर पंजीयन कर सकते हैं।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने का भी संदेश देगा।