उत्तराखंड।21नवंबर2026/ जंगल में भोजन की तलाश करते हुए एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और एक घर के किचन में जा घुसा। उत्तराखंड के टिहरी जिले के एक गांव में हुई इस घटना से घर के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घर की रसोई में तेंदुए को देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी सावधानी के बाद टीम ने तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर घर के किचन तक पहुंचे तेंदुए की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।