उत्तर बस्तर कांकेर, 12 नवंबर 2026। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 23 और 24 नवंबर को किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय कांकेर में होगा, जहां विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंडोर स्टेडियम भवन, शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मिनी स्टेडियम तथा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर के खेल मैदान में आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों में जुट गया है।
बस्तर ओलंपिक के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।