बीजापुर, 11 नवंबर 2026। बीजापुर पुलिस ने माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए करीब 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर IED को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और थाना बेदरे की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के मुताबिक, करकेली से बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे स्थित कच्ची पगडंडी के पास IED होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर जवानों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की जांच की और करीब 5 किलो वजनी टिफिन बम बरामद किया।
जांच में IED के प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद बीडीएस टीम ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर ही डिमाइनिंग कार्रवाई कर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।