जगदलपुर 10नवंबर2026/एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार में बड़ा हादसा सामने आया है। पिघलते लोहे यानी स्लैग की चपेट में आने से प्लांट में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत 31 वर्षीय मंगल साय की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक मंगल साय छोटे देवड़ा निवासी था और बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2023 से एनएमडीसी स्टील प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। काम के दौरान वह पिघले हुए स्लैग की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।