जगदलपुर में प्रतिबंधित स्थल पर कचरा फेंकना पड़ा भारी, विप्रा फर्नीचर पर लगा 5 हजार का जुर्माना

जगदलपुर, 10 नवम्बर 2026। स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली के दिन शहर के प्रतिबंधित स्थल पर कचरा डंप करते पाए जाने पर विप्रा फर्नीचर पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना के पीछे करकापाल रोड स्थित क्षेत्र में कचरा फेंकना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद विप्रा फर्नीचर द्वारा वहां कचरा डंप किया जा रहा था। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संस्थान के नाम 5 हजार रुपये का चालान काटकर मौके पर ही रसीद दी गई। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की सख्त चेतावनी दी गई।

प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिबंधित स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों अथवा डंपिंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *