12 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन
जगदलपुर | 28 जनवरी 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना, जगदलपुर शहरी अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना के तहत विजय वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक–01 एवं सुभाष वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक–01 में आंगनबाड़ी सहायिका के कुल दो पद रिक्त हैं।
इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 12 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, कुम्हारपारा, जगदलपुर (शहरी), जिला बस्तर में सीधे जमा किए जा सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन से संबंधित पात्रता एवं अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।