छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन, 11 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

रायपुर9नवंबर2026/ स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की खबर है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रदेश के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के लिए तीनों निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के तीनों नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगी।

इस उपलब्धि को प्रदेश में स्वच्छता अभियान और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों को पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के नगरीय निकायों को बधाई दी है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। इससे अन्य नगरीय निकायों को भी स्वच्छता, साफ-सफाई और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *