दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: आसमान में उड़ने के बजाय 10 साल के बच्चे के पेट में घुसा रॉकेट, दर्दनाक हादसे में मौत

नई दिल्ली 9नवंबर2026/देशभर में दीपावली का त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाया गया, लेकिन दिल्ली के नरेला इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दीपावली के दिन पटाखे जलाते समय रॉकेट की चपेट में आने से 10 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नरेला थाना क्षेत्र में दीपावली की पूजा के बाद बच्चा पटाखे और रॉकेट जला रहा था। इसी दौरान एक रॉकेट आसमान की ओर जाने के बजाय उसकी ओर आ गया और उसके पेट में जा लगा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। दीपावली के मौके पर हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संदेश: पटाखे जलाते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें और हमेशा बड़ों की निगरानी में सुरक्षित दूरी से आतिशबाजी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *