बस्तर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 9 नहीं 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी

गोवर्धन पूजा के स्थानीय अवकाश का आदेश निरस्त, तुलसी विवाह पर जिलेभर में रहेगा अवकाश

जगदलपुर, 03 नवम्बर 2026। बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को तुलसी विवाह के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पूर्व में 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 नवंबर को ही पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिला स्तर पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

प्रशासन ने अब इसके स्थान पर 20 नवंबर को तुलसी विवाह के पावन अवसर पर संपूर्ण बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश होने के बावजूद जिले के सभी कोषालय और उप कोषालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और उनका कामकाज नियमित रूप से संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *