11मई2026
जगदलपुर। आगामी दिनों में अति विशिष्ट व्यक्तियों के संभावित प्रवास को लेकर बस्तर संभाग में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सुरक्षा, आवागमन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बस्तर संभाग के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।