दंतेवाड़ा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर की सख्त कार्रवाई, ₹11,000 का जुर्माना लगाया

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए गीदम थाना पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन और एसडीओपी श्री गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में यह अभियान विशेष रूप से नशे में वाहन चलाने वालों पर केंद्रित है।
इसी क्रम में 04 फरवरी 2026 को एन.एच.-63 मार्ग पर लाइवलीहुड कॉलेज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक क्रमांक CG 07CH 7209 के चालक को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
चालक महेश मंडावी, पुत्र दश नाथ मंडावी, निवासी दादर गढ़, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएँ 185, 130(3), 177 और 177(B) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई और प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया।
सुनवाई के बाद माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दंतेवाड़ा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए ₹11,000 का अर्थदंड लगाया।
गीदम पुलिस की अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ। यह केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
आइए, सड़क सुरक्षा में सहयोग देकर एक जिम्मेदार और सुरक्षित समाज का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *