जगदलपुर, 25 सितंबर 2026। लगातार बारिश के बीच इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित स्विमिंग पूल रेस्टोरेंट में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम ने इंद्रावती नदी के बड़े पुल के नीचे स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाढ़ के बीच रेस्टोरेंट में फंसे तीनों लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से तीनों लोगों को सुरक्षित निकालकर संभावित खतरे से बचाया जा सका। लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर वाले नदी-नालों और उनके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या बचाव दल को सूचना दें।