सिक्किम में बड़ा भूस्खलन, रिंबी इलाके में 30 से ज्यादा घर प्रभावित; पहाड़ी से आया भारी मलबा

सिक्किम 25सितंबर 2026/राज्य के रिंबी इलाके में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है। पहाड़ी के ऊपरी हिस्सों से अचानक बड़ी मात्रा में कीचड़, पत्थर और मलबा नीचे की ओर आने लगा। इसके चलते निचले इलाकों में स्थित 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं।

बताया गया कि भारी बारिश के बीच ऊपरी ढलानों से मलबा तेजी से नीचे आया, जिससे इलाके में काफी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें जमा हो गईं। भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भूस्खलन से जुड़े घटनाक्रम का वीडियो एसडीएम की ओर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *