जगदलपुर, 27 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र छिंदावाड़ा-5 में सहायिका पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन ई-भर्ती पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्रता संबंधी विवरण के लिए अभ्यर्थी कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा से संपर्क कर सकते हैं।
परियोजना कार्यालय ने पात्र महिलाओं से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।