निर्माणाधीन सड़क उखाड़ने का वीडियो पड़ा भारी: कांग्रेस नेता पर एफआईआर, गुणवत्ता जांच में सड़क सही पाई गई

कवर्धा/18/02/2026कवर्धा। जिले की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी के खिलाफ तरेगांव थाना में एफआईआर दर्ज की गई। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़क को गैती से उखाड़ा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए सड़क की गुणवत्ता को घटिया बताया, जिससे शासन-प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश की गई।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित ठेकेदार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सड़क की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए केस दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र कोयलारी से मूधिया पथरा तक करीब 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन अब यह मामला राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *