ताश की बाजी खेलना पड़ा भारी, पुलिस ने छह को दबोचा; ₹7,200 नकद जब्त

वाराणसी, 4 अक्टूबर 2026। सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुए में लगाए गए 5,940 रुपये, आरोपियों के पास से 1,260 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि परशुरामपुर के पास खुले मैदान में कुछ लोग पैसे की बाजी लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां सात लोग मौजूद मिले, लेकिन पुलिस छह लोगों को पकड़ने में सफल रही, जबकि एक व्यक्ति भाग निकला।

पकड़े गए लोगों की पहचान गौरव शर्मा, राहुल यादव, राकेश यादव, तूफानी लोंड, चंदन भारद्वाज और विकास यादव के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मामला जमानतीय होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में गौरव शर्मा और तूफानी लोंड के खिलाफ पहले भी सारनाथ थाने में मामले दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *