चलती स्कूल वैन का खुला दरवाज़ा, सड़क पर गिरे मासूम… CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

बेंगलुर 27जून 2026कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार  को दोपहर को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती स्कूल वैन का पिछला दरवाज़ा अचानक खुल गया और पीछे बैठे कई बच्चे सड़क पर गिर पड़े। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना गुरुवार दोपहर केआर पुरम के गायत्री लेआउट इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, वैन का पिछला दरवाज़ा ठीक से बंद नहीं था। चलते-चलते दरवाज़ा खुल गया और पीछे बैठे पांच बच्चे सड़क पर जा गिरे।
राहत की बात यह रही कि वैन की रफ्तार कम थी और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों की मदद की। उस समय सड़क पर अधिक ट्रैफिक नहीं था, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद पुलिस ने ओवरलोड स्कूल वैन को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वैनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना उचित सुरक्षा मानकों, मजबूत लॉकिंग सिस्टम और नियमित जांच के बच्चों को ढोने वाली वैनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *