रफ्तार का कहर: कोरबा में दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत, दूसरा ड्राइवर फरार

कोरबा। 27जून2026छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक चालक की जान ले ली। कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ में दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और कटर मशीन की मदद से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक के शव को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *