होटल मैनेजर को दोस्ती के जाल में फंसाया, शराब पिलाने ले गया… फिर स्कूटी लेकर हो गया फरार
रायपुर। 5सितंबर 2026/राजधानी रायपुर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने होटल में पहुंचकर खुद को पंजाब का कारोबारी बताया और बातचीत के जरिए मैनेजर का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने मैनेजर को साथ शराब पीने चलने के लिए राजी कर लिया। दोनों स्कूटी से शराब दुकान पहुंचे। जैसे ही मैनेजर शराब लेने के लिए वहां से कुछ दूर गया, युवक उसकी स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया।
जब मैनेजर वापस लौटा तो युवक और स्कूटी दोनों गायब थे। घटना के बाद उसने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी जशनदीप सिंह के रूप में बताई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस होटल और आसपास के कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी रायपुर कब आया और क्या उसका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।