रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 9:45 बजे इंडिगो की नियमित फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। यहां उनकी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री की दिल्ली में निर्धारित अन्य गतिविधियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी नजर बनी हुई है।